Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Feb, 2026 05:02 PM

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पांच माह की गर्भवती पत्नी का गला रेतकर हत्या की गई। आरोप है कि महिला के CA पति ने खौफनाक साजिश रची थी। उसने पहले बीवी के साथ वेलेंटाइन डे मनाया। इसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर...
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पांच माह की गर्भवती पत्नी का गला रेतकर हत्या की गई। आरोप है कि महिला के CA पति ने खौफनाक साजिश रची थी। उसने पहले बीवी के साथ वेलेंटाइन डे मनाया। इसके बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया गया कि पत्नी के चरित्र पर शक के चलते बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हरियाणा में से सामने आई है। जहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी के साथ वेलेंटाइन डे मनाया। दोनों हिसार से गुरूग्राम वापिस लौट रहे थे। तभी दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। ऐसे में गुस्साए पति ने झज्जर के बादली थाना क्षेत्र पासौर गांव के पास पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर डाली। बताया गया कि 27 वर्षीय महक और अंशुल धवन की शादी सिंतबर 2025 में हुई थी। अंशुल धवन चार्टर्ड अकाउंटेंट है। जबकि उनकी पत्नी गुरूग्राम बैंक में काम करती थी।
सूत्रों के मुताबिक अंशुल धवन ने खुद पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई। कहा कि उनके साथ रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की है। इसके बाद उसकी पत्नी का गला रेतकर मार डाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही महिला के पति को पूछताछ के लिए थाने में साथ ले आए।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस के सख्ती से पूछने पर अंशुल धवन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि उसके पत्नी के चरित्र पर शक था। दोनों में पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आगे की कार्रवाई की जा रही है।