हल्द्वानी में भाजपा नेताओं ने दिवंगत मंत्री चंदन रामदास को अर्पित की श्रद्धाजंलि

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Apr, 2023 11:18 AM

bjp leaders paid tribute to late minister chandan ramdas

पार्टी नेताओं ने कहा कि चंदन रामदास की छवि एक जन नेता के साथ ही बेहद लोकप्रिय व गरीबों के लिए आवाज बुलंद करने वाले नेता की रही है। जमीनी नेता के साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच भी हमेशा उनकी लोकप्रियता रही है। इसी का नतीजा है कि वह बागेश्वर से लगातार चार...

नैनीताल: भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित कुमाऊं संभाग कार्यालय में अपने प्रिय नेता और कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उन्हें जननेता बताया। 

पार्टी नेताओं ने कहा कि चंदन रामदास की छवि एक जन नेता के साथ ही बेहद लोकप्रिय व गरीबों के लिए आवाज बुलंद करने वाले नेता की रही है। जमीनी नेता के साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच भी हमेशा उनकी लोकप्रियता रही है। इसी का नतीजा है कि वह बागेश्वर से लगातार चार बार विधायक चुने गए और कैबिनेट मंत्री बने। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन भाजपा के साथ ही प्रदेश के राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति है। 

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, गजराज बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, विकास भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (महिला) ममता पलड़िया, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, प्रकाश हरबोला, रेनू अधिकारी समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। गौरतलब है कि रामदास का अपने गृह नगर बागेश्वर में हृदय गति रूकने से 26 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!