हरिद्वार में महिला स्वयं सहायता समूह की आम सभा की वार्षिक बैठक आयोजित, अधिकारियों ने नए रोजगारों की दी जानकारी

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Aug, 2024 02:21 PM

annual meeting of general body of women self help group held in haridwar

हरिद्वारः उत्तराखंड के श्यामपुर क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूह की आम सभा की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत  राज्य में चल रही महिलाओं के लिए योजनाओं के साथ नए रोजगारों की जानकारी दी गई। इस...

हरिद्वारः उत्तराखंड के श्यामपुर क्षेत्र में महिला स्वयं सहायता समूह की आम सभा की वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत  राज्य में चल रही महिलाओं के लिए योजनाओं के साथ नए रोजगारों की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के भी कई अधिकारियों ने शिरकत की।

इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने महिलाओं से जुड़ी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए जानकारी भी दी। वहीं महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की वार्षिक आय 1 लाख से ज्यादा हो इसके लिए भी राज्य स्तरीय योजनाओं के बारे में बताया गया।

बता दे कि केन्द्र सरकार और उत्तराखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लखपति दीदी योजना के साथ-साथ अन्य योजनाओं का भी लाभ उठा रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!