कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के जिला स्तरीय खरीफ कृषक महोत्सव का किया शुभारंभ

Edited By Nitika, Updated: 25 Apr, 2023 01:14 PM

agriculture minister inaugurated the krishak mahotsav

सरकार जनता के द्वार के अंतर्गत मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रांगण, बहादराबाद में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 24 अप्रैल से तीन मई तक आयोजित जनपद हरिद्वार के जिला स्तरीय खरीफ कृषक महोत्सव का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने महोत्सव के प्रचार...

 

हरिद्वारः सरकार जनता के द्वार के अंतर्गत मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रांगण, बहादराबाद में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 24 अप्रैल से तीन मई तक आयोजित जनपद हरिद्वार के जिला स्तरीय खरीफ कृषक महोत्सव का शुभारंभ किया। कृषि मंत्री ने महोत्सव के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस महोत्सव के माध्यम से कृषि विकास से सम्बन्धित समस्त केंद्र ओर राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से सम्बन्धित जानकारी एवं लाभ कृषकों तक पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग के विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर गणेश जोशी ने कहा कि ये प्रचार वाहन सरकार जनता के द्वार के तहत हरिद्वार जनपद के न्याय पंचायत स्तर तक जाएंगे और केंद्र और राज्य सरकार के कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी कृषकों को देंगे। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजना को जन जन तक पहुंचाने के बारे में बताना और कृषकों की समस्या का समाधान द्वार पर जाकर करना है।

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि के विकास के लिए तथा कृषि को सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार द्वारा कृषि विभाग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है, जिससे किसान भाईयों के लाभान्वित होने के साथ-साथ कृषि विकास भी अनवरत बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के समय प्रदेश में कुल कृषियोग्य भूमि 7.70 लाख हैक्टेयर थी, जिस पर खाद्यान्न उत्पादन 16.47 लाख मैट्रिक टन था। वर्तमान में कृषि योग्य भूमि घटकर 6.21 लाख हैक्टेयर हो गई है, लेकिन खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 19.23 लाख मैट्रिक टन हो गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि हमारे कृषि वैज्ञानिकों, कृषकों एवं विभाग द्वारा खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कृषक महोत्सव खरीफ 2023 का आयोजन प्रदेश की समस्त न्यायपंचायत, कृषि एवं समस्त रेखीय विभाग द्वारा 3 मई तक किया जा रहा है।

गणेश जोशी ने कहा आज प्रदेश के सभी जनपदों में कृषक महोत्सव का शुभारम्भ करते हुए कृषक रथ अधिकारियों/वैज्ञानिकों के दल न्यायपंचायतों के लिए प्रस्थान करेंगे, जिसमें स्टॉल के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा गोष्ठियों के माध्यम से नवीनतम तकनीकी की जानकारी दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!