हरिद्वार मोतीचूर फ्लाई ओवर पर मची चीख-पुकार, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Mar, 2026 09:20 AM

there was a commotion on the haridwar moti chur flyover

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार मोतीचूर फ्लाई ओवर पर बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक सरकारी बस ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कई गाड़ियों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। घटना में वाहनों में आग लग गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 15 से अधिक...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार मोतीचूर फ्लाई ओवर पर बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक सरकारी बस ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद कई गाड़ियों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। घटना में वाहनों में आग लग गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 15 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। सभी यात्री झंडा मेला से लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रायवाला के मोतीचूर फ्लाईओवर के पास हुआ है। जहां रविवार देर रात रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली और कई कारों की टक्कर हुई। सूत्रों के मुताबिक स्कॉर्पियो के सीएनजी (CNG) सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। जिस वजह से बस समेत कई गाड़ियों में भी आग लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में 2 लोगों की मौत हुई। जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया गया कि कई यात्री झंडा मेला से लौट रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल विभाग की टीम और राहत एवं बचाव कार्य टीम ने रेस्कयू अभियान चलाया। आनन-फानन में गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद कई किलोमीटर तक जाम लग जाने से यात्री कई घंटे परेशान रहे। पुलिस और प्रशासन की टीम यातायात को सुचारू करने में जुटी रही। इसके अतिरिक्त पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!