Edited By Ramanjot, Updated: 20 Apr, 2026 05:17 PM

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। जिसने साक्ष्यों के आधार पर वांछित अभियुक्त मिलेश चौहान उर्फ आर्यन चौहान आयु 21 वर्ष, निवासी गांव नजीबमपुर पोस्ट ऑफिस जलालाबाद, थाना नजीबाबाद बिजनौर, उप्र को नजीबाबाद से...
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद के कोटद्वार में एक किशोरी से उसके घर में दुराचार करने के बाद अपहरण कर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को स्थानीय पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जबकि नाबालिग किशोरी पहले ही उसके चंगुल से छुटकर अपने घर पहुंच चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि बीते शनिवार को वादी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ एक व्यक्ति द्वारा घर में दुष्कर्म किया गया तथा अपने साथ भगा ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 91/26 धारा 65(1), 78(1), 137(2), 351(2) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। जिसने साक्ष्यों के आधार पर वांछित अभियुक्त मिलेश चौहान उर्फ आर्यन चौहान आयु 21 वर्ष, निवासी गांव नजीबमपुर पोस्ट ऑफिस जलालाबाद, थाना नजीबाबाद बिजनौर, उप्र को नजीबाबाद से गिरफ्तार कर लिया। अब गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।