देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हादसाः सेना के जवान की दर्दनाक मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Mar, 2026 10:01 AM

accident on dehradun haridwar highway tragic death of army soldier

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून- हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। जहां एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।...

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून - हरिद्वार हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। जहां एक रोडवेज बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की बड़ी लापरवाही से जवान की जान चली गई है। अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून - हरिद्वार हाईवे पर हुई है। जहां रविवार शाम एक बाइक सवार सेना के जवान को रोडवेज बस की साइड लगी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि वह किसी काम से भगवानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मृतक की पहचान धन प्रकाश (33) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह वर्तमान में बंगाल बॉर्डर पर तैनात थे। करीब दो दिन पहले छुट्टी पर घर लौटे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में चिकित्सकों के सेना के जवान को गलत इंजेक्शन लगाया है। जिस वजह से उनकी जान चली गई। मौके पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस के बाद परिजनों के आक्रोश को नियंत्रित किया गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!