उत्तरकाशी में हादसाः 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Mar, 2026 09:40 AM

accident in uttarkashi tragic death of 28 year old

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में जंगलों में लगी आग के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर रहे पत्थरों की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को एक युवक की मौत हो गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बाड़ाहाट रेंज के तहत...

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में जंगलों में लगी आग के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिर रहे पत्थरों की चपेट में आकर बृहस्पतिवार को एक युवक की मौत हो गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बाड़ाहाट रेंज के तहत गणेशपुर और नेताला के बीच हुई।

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल से गुजर रहा मयंक पंवार (28) जंगलों में लगी आग के कारण गिर रहे पत्थरों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर इकट्ठा हुए लोगों ने पंवार को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मृत्यु हो गयी। पंवार लाटा गांव का निवासी था। अस्पताल के के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पीएस पोखरियाल ने बताया कि युवक को गंभीर अंदरूनी चोट आई थीं। स्थानीय निवासियों ने युवक की मौत के लिए वन विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और वनाग्नि को जल्द काबू करने की मांग की है।

पिछले दो दिन से पहाड़ पर जंगलों में लगी आग के कारण वहां से पत्थर गिर रहे हैं। जबकि जलते हुए पेड़ों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। उनका कहना है कि वनाग्नि धीरे-धीरे सड़कों और आवासीय बस्ती के समीप पहुंच रही है और अगर जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो वनाग्नि बड़ी आपदा का रूप ले सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!