Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Mar, 2026 11:53 AM

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार रात जीएमएस रोड़ स्थित कमला पैलेस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार रात जीएमएस रोड़ स्थित कमला पैलेस के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
शुकव्रार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पटेल नगर को सिटी कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि कमला पैलेस पर अज्ञात ट्रक ने एक व्यक्ति टक्कर मार दी गई है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पटेल नगर पुलिस ने ट्रक को तत्काल पकड़ लिया गया है तथा ड्राइवर को हिरासत पुलिस लिया गया है।
घटना में घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखाया गया है।