हादसा : तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक का कहर ! डॉक्टर को मारी जबरदस्त टक्कर; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Feb, 2026 04:23 PM

accident high speed sports bike wreaks havoc

हल्द्वानीः जनपद हल्द्वानी में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक का कहर देखने को मिला। ठंडी सड़क क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर हरभजन सिंह को तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।

हल्द्वानीः जनपद हल्द्वानी में तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक का कहर देखने को मिला। ठंडी सड़क क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर हरभजन सिंह को तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि डॉक्टर हरभजन सिंह दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!