Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Mar, 2026 09:50 AM

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दी है। बताया गया वायरल वीडियो से आहत होकर यह खौफनाक कदम उठाया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिंदुखत्ता क्षेत्र में से सामने आई है। जहां निवासी दीपक ने जहर निगल लिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई। परिजनों ने बताया कि मानसिक तनाव के चलते दीपक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक की स्कूटी में से कच्ची शराब के टेट्रा पैक मिला था। जिसका वीडियो भी बनाया गया। साथ ही किसी ग्रामीण ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वह इस बात को लेकर शर्मिंदगी और मानसिक दबाव महसूस कर रहा था। इसी वजह से उसने अपनी जान दी है।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाल बृजमोहन सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।