उत्तराखंड में नाबालिग बच्ची निकली 8 माह की गर्भवती... मेडिकल रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा ; परिजनों के उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 Sep, 2025 09:35 AM

a minor girl in uttarakhand was found to be eight months pregnant

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग बच्ची आठ माह की गर्भवती है। मामले का खुलासा जिला अस्पताल में जांच के दौरान हुआ है। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट में जुड़वा बच्चों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के...

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नाबालिग बच्ची आठ माह की गर्भवती है। मामले का खुलासा जिला अस्पताल में जांच के दौरान हुआ है। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट में जुड़वा बच्चों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक 17 वर्षीय नाबालिग बागेश्वर जिला अस्पताल में जांच कराने आई थी। जिसमें किशोरी आठ माह की गर्भवती पाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को वन स्टाॅप सेंटर में भेज दिया। वहीं, आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में नाबालिग का मेडिकल कराया गया। यहां मेडिकल रिपोर्ट में उसके गर्भ में दो शिशुओं के होने का पता चला। 

वहीं, बाल कल्याण समिति के द्वारा किशोरी की काउंसलिंग की गई है। किशोरी को फिलहाल सेंटर में ही रखा गया है।  इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को दी गई। कपकोट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!