चमोली में अचानक टूटा ग्लेशियर... पूरे क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, कोई जनहानि की सूचना नहीं

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Oct, 2025 01:29 PM

a glacier suddenly broke in chamoli causing panic

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की खबर सामने आई है। बद्रीनाथ धाम के नर पर्वत पर स्थित कुबेर बांक में आज सुबह अचानक ग्लेशियर टूटा है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने की खबर सामने आई है। बद्रीनाथ धाम के नर पर्वत पर स्थित कुबेर बांक में आज सुबह अचानक ग्लेशियर टूटा है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना आज यानी शुक्रवार सुबह लगभग 10:40 बजे कुबेर बांक में हुई है। वहां अचानक ग्लेशियर फट गया। इस दौरान पहाड़ी से ग्लेशियर धूल के गुबार के रूप में नीचे आया दिखाई दिया है। गनीमत यह रही कि जिस पहाड़ी पर यह ग्लेशियर टूटा है, उसके नीचे आबादी नहीं है। जिस कारण से जनहानि नहीं हुई।

बता दें की बरसात का सीजन समाप्त होने के बाद अभी कुछ दिनों पहले ही बद्रीनाथ की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण पहाड़ी में जमे ग्लेशियर कुछ कच्चे हो गए हैं और अब चटक धूप के कारण ग्लेशियर खिसकने लगे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!