कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा भक्तों का सैलाब, हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 15 Nov, 2024 12:03 PM

a flood of devotees gathered in haridwar on kartik purnima

हरिद्वार: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु हर की पैड़ी  सहित अन्य गंगा घाटों पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मान्यता है कि...

हरिद्वार: उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु हर की पैड़ी  सहित अन्य गंगा घाटों पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और पित्रो का तर्पण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जो श्रद्धालु 365 दिनों में गंगा स्नान नहीं कर पाते वह श्रद्धालु आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करते है तो पूरे वर्ष का स्नान करने का पुण्य प्राप्त होता है।

वहीं, इस मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को 9 जोन 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसी के साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। मेडिकल इमरजेंसी के लिए घाटों के पास एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। गंगा घाटों पर आने वाले श्रद्धालु मां गंगा के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि कार्तिक पूर्णिमा के इस स्नान से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। इस दौरान भक्त मां गंगा से अपने पाप और कष्टों के निवारण की कामना कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने परिवार में सुख-शांति की प्रार्थना की है।

बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा पर दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी भावना से श्रद्धालु दूर-दूर से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे हैं। घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दे रही है, जो हर की पौड़ी को आस्था के रंग में रंग रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!