पौड़ी में गुलदार का आतंक: ग्रामीण को बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने वन विभाग की टीम को कमरे में किया बंद

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Mar, 2026 03:49 PM

leopard terror in pauri villager killed angry residents lock

पौड़ीः जनपद पौड़ी में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देर शाम एक बार फिर गुलदार ने ग्रामीण को अपना निवाला बना लिया। जिससे क्षेत्र में दहशत और भारी आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम चिवालु निवासी प्रकाश सिंह (45 वर्ष) देर शाम बामवाड़ा...

पौड़ीः जनपद पौड़ी में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देर शाम एक बार फिर गुलदार ने ग्रामीण को अपना निवाला बना लिया। जिससे क्षेत्र में दहशत और भारी आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम चिवालु निवासी प्रकाश सिंह (45 वर्ष) देर शाम बामवाड़ा गांव से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें अपना शिकार बना लिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए टीम को एक कमरे में बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों ने आदमखोर गुलदार को जल्द मार गिराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को भय से राहत मिल सके। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहा है। वहीं, डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि विभाग को गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की अनुमति मिल गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं तथा विभागीय शूटर भी तैनात कर दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!