देहरादून में कक्षा 5 की छात्रा से टीचर ने किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को किया बरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Mar, 2026 03:31 PM

a class 5 student was raped by a teacher

देहरादूनः राजधानी देहरादून में कक्षा 5 की छात्रा से टीचर ने दुष्कर्म किया था। शिक्षक पर छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर दरिंदगी का आरोप लगा था। लेकिन , कोर्ट में गवाहों के मुकरने और साक्ष्यों के आभाव में आरोपी को बरी किया गया है।

देहरादूनः राजधानी देहरादून में कक्षा 5 की छात्रा से टीचर ने दुष्कर्म किया था। शिक्षक पर छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर दरिंदगी का आरोप लगा था। लेकिन , कोर्ट में गवाहों के मुकरने और साक्ष्यों के आभाव में आरोपी को बरी किया गया है।    

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में रायवाला थानाक्षेत्र के एक स्कूल में पांचवीं की छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी शिक्षक मनोज गुरानी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। वहीं, मामले में कोर्ट में शिक्षक को साक्ष्यों के आभाव में बरी किया गया। सूत्रों की मानें तो आरोपी शिक्षक ने छात्रा को जिस मोबाइल से अश्लील वीडियो दिखाया था। उसे सजा दिलाने के अहम सबूत था।

पुलिस की महिला विवेचक ने उस मोबाइल को फारेंसिक जांच के लिए नहीं भेजा। वहीं, पीड़िता और उसकी माता भी अदालत में अपने पूर्व बयान से मुकर गए। ऐसे में मोबाइल जब्त न होने के कारण अभियोजन के पास शिक्षक को दोषी ठहराने के लिए कोई वैज्ञानिक आधार शेष नहीं रह गया। विशेष न्यायाधीश (पोक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने कहा है कि अभियोजन पक्ष दोष सिद्ध करने के लिए पर्याप्त वैज्ञानिक साक्ष्य पेश नहीं कर सका। ऐसे में आरोपी शिक्षक मनोज गुरानी को बरी किया गया है।
 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!