Edited By Vandana Khosla, Updated: 20 Mar, 2026 02:40 PM

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा में भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जहां एक अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल डाला। घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हुई है। मृतक का शव कई टुकड़ों में बंटा मिला है। वह एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) था।...
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा में भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जहां एक अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल डाला। घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हुई है। मृतक का शव कई टुकड़ों में बंटा मिला है। वह एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) था। परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना एनएच-74 पर गौला पुल के पास हुई है। जहां बृहस्पतिवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि युवक का शरीर बुरी तरह कुचला गया। मृतक की पहचान अमित कुमार (23 वर्ष) पुत्र रामपाल सिंह निवासी खरगपुर देवीपुरा, काशीपुर के रूप में हुई। वह एक दवा कंपनी में बतौर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) के रूप में कार्यरत था। युवक अपनी बाइक से सितारगंज लौट रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मृतक का शव टुकड़ों में बरामद किया। घटना के वक्त सड़क के दोनों और जाम लग गया। जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया है।