17 साल की किशोरी से दुष्कर्म... 3 युवकों पर गंभीर आरोप, गंदी वीडियो भी बनाई; मामला दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 22 Dec, 2025 11:59 AM

17 year old girl raped  3 youths face serious charges

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 17 साल की किशोरी के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया है। मामले में किसी को बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ...

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ी ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 17 साल की किशोरी के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया है। मामले में किसी को बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना गुरुग्राम से सटे हरियाणा के नूंह में हुई है। जहां एक 17 वर्षीय लड़की के साथ गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि गांव में ये तीन युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर खेत में लेकर गए थे। जहां उन्होंने बारी-बारी से लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बताया गया कि किशोरी इन लोगों को पहले से जानती है। उनके पास लड़की की गंदी-गंदी वीडियो है। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है।  

आरोप है कि एक युवक ने शुक्रवार रात को किशोरी को गंदी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मिलने बुलाया। खेत में उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे। जहां लड़की के साथ पूरी रात दरिंदगी की गई। अगली सुबह किशोरी बदहाल अवस्था में घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने वसीम, अफरोज और एक अन्य युवक वसीम पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।   

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!