देहरादून के नामी वकील की पत्नी और बेटी से 10-12 लोगों ने की अभद्रता, मामला दर्ज

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Apr, 2026 11:01 AM

10 12 people misbehaved with the wife and daughter of a prominent

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक वकील की पत्नी और बेटी से 10-12 लोगों ने अभद्रता की। बताया गया कि आरोपियों ने ट्रेन में दुर्व्यवहार किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो के...

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक वकील की पत्नी और बेटी से 10-12 लोगों ने अभद्रता की। बताया गया कि आरोपियों ने ट्रेन में दुर्व्यवहार किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो के जरिये बदनाम किया जा रहा है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में देहरादून के वकील अजय वर्मा ने बताया कि ट्रेन में उनकी पत्नी और बेटी के साथ 10-12 लोगों ने अभद्रता की। दोनों पक्षों में सीट को लेकर मामूली विवाद हुआ था। जबरन उनकी सीट पर कब्जा किया जा रहा था। विरोध करने पर लोगों का समूह दुर्व्यवहार करने लगा। बताया गया कि बीती पांच मार्च को राजस्थान के श्रीगंगानगर से सहारनपुर आ रही ट्रेन संख्या 14815 में यह घटना हुई है। जीआरपी सहारनपुर में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

लेकिन, इसके बाद आरोपियों ने उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर परिवार के खिलाफ झूठी आपत्तिजनक वीडियो के जरिये बदनाम किया जा रहा है। जिससे पूरा परिवार आहत हो चुका है। पीड़ित अजय वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

मामले में पीड़ित ने आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक सामग्री हटवाने की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!