युवक ने खुद को सटाकर मारी गोली, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 03 Apr, 2026 12:20 PM

the young man shot himself

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जमालपुर चौक के पास शुक्रवार को एक युवक ने खुद को सटाकर गोली मारी है।  प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। घटना से पहले युवक के एक युवती के साथ मारपीट करने, मोबाइल छीनने और जान...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जमालपुर चौक के पास शुक्रवार को एक युवक ने खुद को सटाकर गोली मारी है।  प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। घटना से पहले युवक के एक युवती के साथ मारपीट करने, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने की बात भी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8:30 बजे पीड़ति युवती ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान पुलिस को बहादराबाद स्थित इंडियन गैस प्लांट के पास एक खाली मैदान में युवक का शव मिला। 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने अपनी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस और कुछ नकदी बरामद की है। शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक , सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!