13 साल की नाबालिग दुष्कर्म के बाद गर्भवती, 3 माह बाद परिजनों को पता चला; उड़े होश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Nov, 2025 09:57 AM

13 year old girl becomes pregnant

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 13 साल की नाबालिग दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई है। अस्पताल में जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने यह शर्मनाक हरकत की है। पीड़िता की मां की तहरीर पर...

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 13 साल की नाबालिग दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई है। अस्पताल में जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने यह शर्मनाक हरकत की है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में कोतवाली के कस्बा लंढोरा क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई है। आरोप है पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बताया कि उसके पति की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह मेहनत मजदूरी कर घर चलाती है। ऐसे में बेटी को घर पर अकेला रहना पड़ता है। पड़ोसी युवक ने इसका फायदा उठाया और घर में घुसकर लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

वहीं, अचानक लड़की की तबीयत खराब हुई। उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने बताया कि किशोरी गर्भवती है। इस बारे में पता चलते ही मां के होश उड़ गए। तभी लड़की से पूछा गया तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए है। किसी को बताने पर धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।    
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!