उत्तराखंड में 10 BJP नेताओं को मिला दायित्व, सूचना महानिदेशक ने दी जानकारी

Edited By Nitika, Updated: 29 Sep, 2023 10:01 AM

10 bjp leaders got responsibility in uttarakhand

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विदेश प्रवास के बीच विभिन्न परिषदों और बोर्डों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर 10 वरिष्ठ भाजपा नेताओं की नियुक्ति की है। प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सरकार द्वारा इस संबंध में जारी आदेश...

 

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विदेश प्रवास के बीच विभिन्न परिषदों और बोर्डों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर 10 वरिष्ठ भाजपा नेताओं की नियुक्ति की है। प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सरकार द्वारा इस संबंध में जारी आदेश के बारे में जानकारी दी।

ज्योति प्रसाद गैरोला को 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्यस्तरीय) का उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि रमेश गडिया को उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद का उपाध्यक्ष और मधु भट्ट उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष बनाई गई हैं। मुफ्ती शमून कासमी को उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद का अध्यक्ष, पूर्व सांसद बलराज पासी को उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था का अध्यक्ष बनाया गया है।

सुरेश भट्ट को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है जबकि अनिल डब्बू कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी) के अध्यक्ष बनाए गए हैं। कैलाश पंत उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि शिव सिंह बिष्ट प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष होंगे। नारायण राम टम्टा को हरिराम टम्टा परम्परागत शिल्प उन्नयन संस्था का अध्यक्ष बनाया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अभी दायित्वों का बंटवारा कर दिया गया है, लेकिन यह बाद में तय किया जाएगा कि किसे कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा दिया जाएगा और किसे राज्य मंत्री स्तर का दर्जा मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!