आवारा कुत्तों का बढ़ा आतंक, उत्तराखंड के इस जिले में 4 दिन तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Aug, 2026 10:28 AM

schools to remain closed for 4 days in this district of uttarakhand

इस दौरान शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। इस बीच, वन विभाग के त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) ने आवारा कुत्तों को पकड़ना शुरू कर दिया है।

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ नगर और आसपास के क्षेत्रों में आवारा और हिंसक कुत्तों के आतंक के चार दिन के लिए 10 सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

नारायणबगड़ विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल नाथ ने बताया कि चमोली के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी। नारायणबगड़ निवासी राकेश सती ने बताया कि क्षेत्र में पिछले दो दिन से आवारा कुत्तों का आतंक है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कुत्तों के हमले में स्कूली छात्रों समेत चार लोग घायल हुए थे। बुधवार को भी उनके हमले में चार अन्य लोग घायल हो गए। 

इसके बाद चमोली के जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने नारायणबगड़ बाजार और आसपास के क्षेत्रों में स्थित 10 विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। इस बीच, वन विभाग के त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) ने आवारा कुत्तों को पकड़ना शुरू कर दिया है। वहीं, पशुपालन विभाग की ओर से उन्हें रेबीज रोधी टीके भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि, सती ने कहा कि स्थानीय लोगों का मानना है कि आवारा कुत्तों के अचानक आक्रामक होने के कारणों की जांच की जानी चाहिए और इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!