Edited By Ramanjot, Updated: 22 Aug, 2026 04:38 PM

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को शनिवार को न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में ‘नशा मुक्त देवभूमि-2026' अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 6.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3.5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, देर रात रानीपुर कोतवाली की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जमालपुर खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस ने विष्णुलोक कॉलोनी निवासी विपिन पुत्र हरिद्वारी लाल को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.63 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ रानीपुर कोतवाली में चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों समेत वर्ष 2026 में एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है।
इसके अलावा ज्वालापुर कोतवाली में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को शनिवार को न्यायालय मे पेश किया जा रहा है।