कई सालों से बेटियों के साथ करता रहा दु/ष्कर्म, पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार, कबूला जुर्म

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Aug, 2026 11:06 AM

father arrested in pauri for ra ping his two daughters

पुलिस के अनुसार, कपड़ों के एक शोरूम में सेल्समैन का काम करने वाले 46 वर्षीय आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि कोटद्वार थाने में दर्ज शिकायत में एक महिला ने आरोप लगाया उसके पति ने अपनी ही 19 और 17 साल की बेटियों...

कोटद्वार: उत्तराखंड के पौड़ी जिले में पुलिस ने अपनी दो बेटियों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के लिए मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोटद्वार निवासी अनूप चंद्र को उपलब्ध साक्ष्यों, पीड़िताओं के बयानों और पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया। 

पुलिस के अनुसार, कपड़ों के एक शोरूम में सेल्समैन का काम करने वाले 46 वर्षीय आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि कोटद्वार थाने में दर्ज शिकायत में एक महिला ने आरोप लगाया उसके पति ने अपनी ही 19 और 17 साल की बेटियों से दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी पति पिछले कई वर्षों से बेटियों का यौन उत्पीड़न कर रहा था और किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 64(2)(एफ), 64(2)(एम) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। 

यह भी पढ़ें- मूसलाधार बारिश का कहर: उत्तराखंड के 4 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने यह तथ्य भी आया कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद था और ऐसे में आरोपों को केवल पारिवारिक विवाद का परिणाम मानने के बजाय उनकी वास्तविकता व सत्यता की गहन जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पीड़िताओं के बयान दर्ज करने और घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच व आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी से भी पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पहले आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर तथ्यों को छिपाने का प्रयास किया लेकिन बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!