VIDEO: वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में घुस रहा था 10 फुट लंबा अजगर, देखते ही रेल कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Aug, 2026 11:03 AM

10 foot long python enters vande bharat express coach panic ensues

​​​​​​​अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेल कर्मचारियों ने खुद अजगर को पकड़ने का जोखिम नहीं उठाया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरिद्वार वन रेंज का बचाव दल मौके पर पहुंचा

हरिद्वार: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वंदे भारत एक्सप्रेस के सफाई कर्मचारियों ने करीब 10 फुट लंबे अजगर को एक डिब्बे में घुसने की कोशिश करते देखा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों के मुताबिक, देहरादून से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह करीब नौ बजे हरिद्वार रेलवे स्टेशन की 'वाशिंग लाइन' (जहां ट्रेन की धुलाई होती है) पर पहुंची थी। सफाई और रखरखाव के बाद रेलगाड़ी को शाम करीब छह बजे हरिद्वार से देहरादून के लिए रवाना होना था, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारियों ने रेलगाड़ी के नीचे और डिब्बे के आसपास एक विशाल अजगर को रेंगते देखा। उन्होंने बताया कि करीब 10 फुट लंबे अजगर को डिब्बे के पास लटका हुआ देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अजगर धीरे-धीरे कोच के भीतर घुसने की कोशिश कर रहा था। 
 



अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेल कर्मचारियों ने खुद अजगर को पकड़ने का जोखिम नहीं उठाया और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही हरिद्वार वन रेंज का बचाव दल मौके पर पहुंचा और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। हरिद्वार वन प्रभाग के रेंज अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम अजगर को रेलवे परिसर से दूर ले गई और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!