देहरादून में कमरे में मृत मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Mar, 2026 12:03 PM

youth found dead in room in dehradun

देहरादूनः राजधानी देहरादून के विकासनगर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कमरे में युवक मृत मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

देहरादूनः राजधानी देहरादून के विकासनगर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कमरे में युवक मृत मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना विकासनगर लांघा रोड छरबा में हुई है। जहां गुरूवार को एक युवक कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिला। मृतक की पहचान दीवान सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। बताया गया कि युवक यहां किराए के कमरे में रह रहा था। जब लोगों ने काफी समय तक युवक का कमरा बंद देखा। तो मामले की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरा खुलवाया। कमरे के अंदर जाकर देखा तो युवक मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!