9, 10, 11, 12, 13 और 14 जनवरी तक मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, इन जिलों में हाई अलर्ट जारी !

Edited By Vandana Khosla, Updated: 09 Jan, 2026 09:39 AM

weather department has predicted high alert for january 9

देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड अपने अंतिम चरण है। राज्य में पहाड़ों में बर्फीली हवाएं चल रही है। वहीं, प्रदेश के मैदानी इलाको में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके लिए मौसम विभाग ने इन 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी...

देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड अपने अंतिम चरण है। राज्य में पहाड़ों में बर्फीली हवाएं चल रही है। वहीं, प्रदेश के मैदानी इलाको में घना कोहरा छाया हुआ है। इसके लिए मौसम विभाग ने इन 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छाया रहेगा। इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में दिन के समय धूप खिलने से  राहत मिल रही है। जबकि सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को अधिक परेशान किया हुआ है। जनजीवन प्रभावित हुआ है। फिलहाल, प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और नमी की अधिकता के चलते आने वाले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना है। विभाग ने वाहन चालकों को विशेष सतकर्ता बरतने, धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!