Uttarakhand Weather: होली पर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में बारिश की आशंका

Edited By Vandana Khosla, Updated: 11 Mar, 2025 10:58 AM

uttarakhand weather weather will change on holi

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में होली पर्व पर मौसम एक बार फिर करवट लेगा। दरअसल, मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 13 व 14 मार्च को बारिश की आशंका जताई है। जबकि ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में होली पर्व पर मौसम एक बार फिर करवट लेगा। दरअसल, मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 13 व 14 मार्च को बारिश की आशंका जताई है। जबकि ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश होने के आसार हैं। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके चलते राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जबकि मौदानी इलाको में तापमान में कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, आज प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में तापमान सामान्य बना हुआ है। लेकिन, मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।

बता दें कि सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आज यानी मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!