Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Dec, 2025 09:26 AM

देहरादूनः उत्तराखंड के मौसम में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राज्य में आने वाले दिनों की बात करें तो कई हिस्सों में शीतलहर और घना कोहरा लोगों को परेशान करने वाला है। कई जिलों में बादल छाए रहने की आशंका जताई गई हैं। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में...
देहरादूनः उत्तराखंड के मौसम में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राज्य में आने वाले दिनों की बात करें तो कई हिस्सों में शीतलहर और घना कोहरा लोगों को परेशान करने वाला है। कई जिलों में बादल छाए रहने की आशंका जताई गई हैं। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी 12 दिसंबर को दिन के समय मौसम साफ रहेगा। जबकि रात के वक्त हल्का कुहासा छाया रहने की आशंका है। 13 दिसंबर को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह-रात को अधिक ठंड महसूस की जाएगी। जबकि दोपहर के समय धूप खिलेगी। 14 दिसंबर को आसमान साफ रहने के साथ-साथ धुंध और कुहासा छाया रह सकता है। रात में लोगों को शीतलहर महसूस होगी।
15 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने वाला है। रात के तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 16 दिसंबर को हल्की तेज हवाएं चलने का अनुमान है। दिन और रात के समय ठंड लोगों को परेशान करेंगी। दोपहर के समय धूप से गर्मी महसूस की जा सकती है।