Uttarakhand Weather Update: चिलचिलाती धूप ने छुड़ाए पसीने, अगले कुछ दिन और बढ़ेगा तापमान... IMD ने दी चेतावनी

Edited By Harman Kaur, Updated: 15 Apr, 2023 12:55 PM

uttarakhand weather update rising heat is making people sweat

उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी लोगों के पसीने छुटा रही है। लगातार तापमान में काफी बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से गर्मी बढ़ रही है....

देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी लोगों के पसीने छुटा रही है। लगातार तापमान में काफी बढ़ोतरी हो रही है, जिसकी वजह से गर्मी बढ़ रही है। मैदानी क्षेत्रों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है जबकि, पहाड़ों में तपिश बढ़ गई है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

बता दें कि बीते एक सप्ताह से उत्तराखंड में लगातार धूप खिल रही है। जिसके चलते सप्ताह भर में ज्यादातर क्षेत्रों के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो गई है। इसी के चलते बीते शुक्रवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 36.3 जबकि न्यूनतम 18.5 रहा, ऊधमसिंह नगर में अधिकतम तापमान 37.2 जबकि न्यूनतम 14.3 रहा, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 10.8 दर्ज किया गया। पंतनगर में अधिकतम तापमान 37.2 और  नई टिहरी में 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं,  पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही चल रही गर्म हवाएं भी लोगों को बेहाल कर रही है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने मैदानों में आंधी चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन मैदानी क्षेत्रों में पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रह सकता है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आगामी 17 व 18 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ बौछारें और ओलावृष्टि की चेतावनी है। इसके साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की वर्षा के आसार हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!