उत्तराखंड के अग्निवीर जवान का जम्मू कश्मीर में गोली लगने से हुआ निधन, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Nov, 2025 10:35 AM

uttarakhand s agniveer soldier dies after being shot in

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत के जवान का जम्मू कश्मीर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से निधन हुआ है। सूत्रों के मुताबिक  दो साल पहले ही जवान अग्निवीर में भर्ती हुआ था। वहीं, अग्निवीर जवान के अचानक निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।...

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत के जवान का जम्मू कश्मीर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से निधन हुआ है। सूत्रों के मुताबिक  दो साल पहले ही जवान अग्निवीर में भर्ती हुआ था। वहीं, अग्निवीर जवान के अचानक निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ पहुंचाया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय अग्निवीर जवान दीपक सिंह पुत्र शिवराज सिंह गांव निवासी खरही, पाटी विकासखंड,    चंपावत जिले का निधन हुआ है। संदिग्ध परिस्थितियों में दीपक सिंह को गोली लगी है। घटना बीते 22 नवंबर की बताई गई है। जब अचानक चौकी पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। घटनास्थल पर जवान खून से लथपथ पड़ा मिला। आनन-फानन में सेना के अन्य जवानों ने उन्हें बटालियन चिकित्सा शिविर में पहुंचाया। जहां सेना के डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि दो साल पहले ही दीपक सिंह अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में बतौर अग्निवीर भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील में नियंत्रण रेखा के पास सेना की अग्रिम चौकी में तैनाती मिली थी। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से उनका निधन हुआ है। 10 दिन पहले ही जवान ड्यूटी पर लौटा था।

परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। बेटे की अचानक मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पूरे गांव में शोक की लहर है। बताया गया कि अग्निवीर जवान दीपक सिंह की शादी की तैयारियां परिजनों द्वारा की जा रही थी। अगली छुट्टी पर शादी करके ही भेजूंगी... मां के यह शब्द अब केवल विरलाप में बदल गए है। परिवार में मातम पसर गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!