उत्तराखंड में भीषण हादसाः दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Feb, 2026 02:35 PM

horrific accident in uttarakhand tragic death of two youths

रूड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में भयानक हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। घटना में नहर में डूबने से दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। बताया गया कि शादी समारोह से लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ है। शादी की खुशीयां मातम में...

रूड़कीः उत्तराखंड के रूड़की में भयानक हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। घटना में नहर में डूबने से दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। बताया गया कि शादी समारोह से लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ है। शादी की खुशीयां मातम में बदल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास हुई है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे। घटना में नहर में डूबने से दोनों लोगों की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस ने सर्चिंग  अभियान चलाया गया। टीमों ने दोनों के शवों को गंगनहर से बाहर निकाला गया।

घटना में मृतकों की पहचान रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी के रूप में हुई है। दोनों देवबंद से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हुई है। घटना में दोनों की जान चली गई है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!