Uttarakhand News: स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर; मचा हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Feb, 2026 12:24 PM

uttarakhand news massive fire at scrap warehouse

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में स्थित स्क्रैप के गोदाम में शुक्रवार तड़के अचानक भीषण अग्निकांड हो गया। आग की तेज़ लपटों और घने धुएं से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल की फायर...

हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में स्थित स्क्रैप के गोदाम में शुक्रवार तड़के अचानक भीषण अग्निकांड हो गया। आग की तेज़ लपटों और घने धुएं से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल की फायर यूनिटें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान जारी है।

स्क्रैप सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आसपास के इलाके को एहतियातन सुरक्षित किया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है और स्थिति पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!