Uttarakhand News: कांग्रेस के दिग्गज नेता से मिले CM धामी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Jan, 2026 10:20 AM

uttarakhand news cm dhami meets senior congress

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने रावत का कुशलक्षेम जाना। भेंट के दौरान सीएम...

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने रावत का कुशलक्षेम जाना। भेंट के दौरान सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से एक आत्मीय प्रतीक के रूप में अपने खेत में उत्पादित चावल उन्हें भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। रावत ने इस स्नेहिल व्यवहार एवं आत्मीय भेंट के लिए धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएम धामी की यह भेंट राजनीतिक परंपराओं में आपसी सम्मान, सछ्वाव और शिष्टाचार का एक सुन्दर उदाहरण है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!