Uttarakhand News...पौड़ी के लैंसडाउन में पहुंचे CM धामी, सैनिकों के साथ मनाई दीपावली

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Oct, 2024 12:34 PM

uttarakhand news  cm dhami reached lansdowne

पौड़ीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी गुरुवार को जनपद पौड़ी के लैंसडाउन पहुंचकर वीर जवानों के साथ दीपावली मनाई। सीएम धामी ने कहा कि वह स्वयं को वीर जवानों के बीच पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सैनिक...

पौड़ीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यानी गुरुवार को जनपद पौड़ी के लैंसडाउन पहुंचकर वीर जवानों के साथ दीपावली मनाई। सीएम धामी ने कहा कि वह स्वयं को वीर जवानों के बीच पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं सैनिक परिवार से आते हैं और उन्हें इस बात का एहसास है कि एक सैनिक के परिवार में कितनी चुनौतियां होती है। साथ ही कहा कि कई प्रकार की चुनौतियों से एक सैनिक को गुजरना पड़ता है। धामी ने कहा कि अनुशासन की सीख, देश सेवा और राज्य सेवा उन्होंने सेना से ही सीखी है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंसडाउन पहुंचकर सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज वह स्वयं सैनिकों के साथ दीपावली के पर्व को मना रहे हैं। उन्होंने कहा की पर्व वहीं होता है, जहां परिवार होता है। हम सब मिलकर इस पर्व को मना रहे है लेकिन पर्व के दिन सैनिक का अपने परिवार से दूर रहना ही अपने आप में कर्तव्य निष्ठा की प्रकाष्ठा है। धामी ने कहा कि पूरे देश के लोग इस दिन निश्चिंत होकर सुरक्षित तरीके से दीपावली मना रहे हैं और यह तभी संभव है जब वीर सैनिक 24 घंटे सीमाओं पर भारत की रक्षा में तैनात है।

वहीं आगे सीएम ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पर्व पर भी सभी सैनिक अपने परिवारों से दूर सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए तैनात हैं। वहीं, इस अवसर पर सैनिकों के साथ दीपावली मना कर  धामी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सभी सैनिकों के अंदर ऊर्जा देखकर उनके (धामी) अंदर भी ऊर्जा का संचार हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!