टिहरी में सामुदायिक उद्यमों को मिलेगी नई रफ्तार, IAS प्रशिक्षु ज्योति ने किया स्थलीय निरीक्षण

Edited By Ramkesh, Updated: 02 Sep, 2026 02:33 PM

community enterprises in tehri will gain new momentum with ias trainee jyoti co

उत्तराखंड के टिहरी गढवाल में जिला ग्राम्य विकास विभाग की ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत संचालित सामुदायिक उद्यमों को मजबूत बनाने की दिशा में परियोजना निदेशक एवं आईएएस (प्रशिक्षु) ज्योति ने बुधवार को जाखणीधार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।...

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी गढवाल में जिला ग्राम्य विकास विभाग की ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत संचालित सामुदायिक उद्यमों को मजबूत बनाने की दिशा में परियोजना निदेशक एवं आईएएस (प्रशिक्षु) ज्योति ने बुधवार को जाखणीधार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और सहकारिताओं के माध्यम से संचालित विभिन्न उद्यमों की प्रगति, संचालन, गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं सीएलएफ पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान देवभूमि सीएलएफ जाखणीधार की फूड काटर्, उन्नति सीएलएफ रजाखेत की वे-साइड ईटरी, पोल्ट्री फार्म यूनिट तथा संगम सीएलएफ की प्रोसेसिंग यूनिट और फूड काटर् का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा गोट्री यूनिट के लिए चयनित भूमि का भी जायजा लिया गया। परियोजना निदेशक ने कलेक्शन सेंटर के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए इसे निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्शन सेंटर का निर्माण 25 सितंबर तक पूरा करने की समयसीमा तय की गई है, जबकि उन्नति सीएलएफ के कलेक्शन सेंटर का कार्य शीघ्र शुरू कराने को कहा गया। क्षेत्रपाल सीएलएफ मंदार के एग्री इनपुट सेंटर और मशरूम यूनिट के निरीक्षण के दौरान बरसात के मौसम में फूड काटर् का संचालन सुचारू रखने के लिए टेंट की व्यवस्था तथा उत्पादों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित करने के लिए डिस्प्ले बोडर् लगाने के निर्देश दिए गए। प्रोसेसिंग यूनिट में कार्यरत सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। 

परियोजना निदेशक ज्योति ने कहा कि सामुदायिक उद्यमों को अधिक सुद्दढ़ और लाभकारी बनाने के लिए उत्पादों की गुणवत्ता, बेहतर प्रबंधन, प्रभावी संचालन और मजबूत विपणन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। उन्होंने परियोजना कर्मियों और सीएलएफ स्टाफ द्वारा विषम भौगोलिक परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आजीविका संवर्धन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी रोशन लाल, जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना ब्रह्मकांत भट्ट, सहायक खंड विकास अधिकारी दिग्विजय, एम एंड ई बॉबी भट्ट, बीएमएम संजय शर्मा, आजीविका समन्वयक राजदीप चौहान, रविन्द्र पाल सहित कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, संबंधित सीएलएफ स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मौजूद रहीं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!