घर के आंगन में घुसा भालू, शौचालय की ओर जा रही वृद्ध महिला पर किया हमला

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Sep, 2026 05:00 PM

bear enters house courtyard attacks elderly woman

गांव में भालू के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी में कल्जीखाल विकासखंड के कलेथ गांव में बीती देर रात घर के आंगन में घुसे भालू ने एक वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला के चेहरे और कान के आसपास चोटें आई हैं। घायल महिला को ग्रामीण उपचार के लिए हंस अस्पताल सतपुली ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार, गढ़वाल वन प्रभाग की नागदेव रेंज के अंतर्गत कलेथ गांव निवासी 66 वर्षीय लीला देवी रात में घर के आंगन में बने शौचालय की ओर जा रही थीं। इसी दौरान वहां बैठे भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। भालू ने उनके चेहरे और कान के आसपास पंजों से वार कर उन्हें घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई। 

अदवाणी बीट के वनकर्मी हिमांशु नेगी ने बताया कि विभागीय टीम घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो चुकी है। गांव में भालू के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!