Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Dec, 2025 08:21 AM

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाको में बारिश के आसार नहीं है। पहाड़ी इलाकों में बादल देखने को मिल रहे है। सुबह-शाम लोगों को अधिक ठंड महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका की आशंका जताई...
देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी इलाको में बारिश के आसार नहीं है। पहाड़ी इलाकों में बादल देखने को मिल रहे है। सुबह-शाम लोगों को अधिक ठंड महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका की आशंका जताई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की आशंका जताई गई हैं। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके चलते तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। देहरादून के मौसम की बात करें तो सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई दे रही है। दोपहर में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। वहीं, दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में रात के समय भी हल्की धुंध के आसार हैं।
बता दें कि आज यानी सोमवार के देहरादून का अधिकतम तापमान 25.8 °C और न्यूनतम तापमान 7.9 °C रहने के आसार है। जनपद ऊधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान 23.4 °C और न्यूनतम तापमान 5.2 °C, मुक्तेश्वर का अधिकतम 19.7 °C और न्यूनतम तापमान 6.2 °C रहने की संभावना है। इसके अलावा नई टिहरी का अधिकतम 19.5 °C और न्यूनतम तापमान 6.2 °C रहने का अनुमान है।