Uttarakhand: गोली की गूंज से दहला ये इलाका, महिला की बेरहमी से हत्या; मची दहशत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 02 Feb, 2026 12:30 PM

uttarakhand gunfire rocks this area woman brutally

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार देर रात अज्ञात हमलावर ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिवाजी नगर गली नंबर-16 में गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब घटनास्थल की ओर पहुंचे तो...

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में शनिवार देर रात अज्ञात हमलावर ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शिवाजी नगर गली नंबर-16 में गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब घटनास्थल की ओर पहुंचे तो कमरे के फर्श पर महिला लहूलुहान हालत में गिरी हुई मिली।      

सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पूछताछ में मृतका की पहचान 32 वर्षीय प्रीति रावत के रूप में हुई, जो एम्स ऋषिकेश में कार्यरत थी। पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को एंबुलेंस से एम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार गोली घर के जाली लगे दरवाजे से सटाकर चलाई गई, जिससे यह हत्या पूर्व नियोजित प्रतीत हो रही है। घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक प्रीति रावत का 8 वर्षीय बेटा वर्तमान में नाना-नानी के पास रहता है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ और एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी अज्ञात हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयासों में जुट गई है। इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!