Uttarakhand Crime News: दो पक्षों के बीच टकराव... ताबड़तोड़ चले लाठी-डंडे, पूरे गांव में मची दहशत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 06 Feb, 2026 04:46 PM

uttarakhand crime news clash between two parties

हरिद्वारः उत्तराखंड के रुड़की में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में पुराने आपसी विवाद ने शुक्रवार को एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए टकराव में लाठी-डंडे चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत...

हरिद्वारः उत्तराखंड के रुड़की में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घोसीपुरा में पुराने आपसी विवाद ने शुक्रवार को एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए टकराव में लाठी-डंडे चलने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम घोसीपुरा निवासी हाकम किसी काम से अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और आरोप है कि हाकम के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन दिलशाद मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इस हमले में हाकम और दिलशाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर मंगलौर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने हाकम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि दिलशाद का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बनी हुई है और पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!