Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Mar, 2026 05:37 PM

उत्तराखंडः राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नें संगठन कों बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी के साथ बैठक कर बूथ कमेटी का गठन करने का कार्य शुरू किया। रामनगर के ग्राम बॉसीटीला में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट के निवास...
उत्तराखंडः राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नें संगठन कों बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी के साथ बैठक कर बूथ कमेटी का गठन करने का कार्य शुरू किया। रामनगर के ग्राम बॉसीटीला में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह बिष्ट के निवास पर बूथ कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होते हुए पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों एवं सरकार की हिटलर शाही कार्यप्रणाली को कांग्रेस बूथ कमेटी के माध्यम से घर-घर जाकर जनता के बीच पंहुचाकर जनता कों जागरूक करने का काम करेगी। ग्राम बॉसीटीला में बूथ कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष पर अनूप सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष पर बालम सिंह बिष्ट सहित राजेंद्र सिंह बिष्ट रघुवीर सिंह बिष्ट राघवेंद्र सिंह रावत पंकज नेगी देवेंद्र सिंह मंडल भूपेंद्र भरा गंगाराम सुरेंद्र सिंह रावत अशोक सिंह रावत को कमेटी में जिम्मेदारी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत ने की। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भुवन चंद पाण्डेय, धारा बल्लभ पाण्डेय, कल्याण सिंह बोरा, तेजपाल सिंह चौहान, कन्नू रावत, गोपाल सिंह रावत, विनोद मनराल, रवि रावत, देवेंद्र सिंह, पृथ्वी पाल सिंह रावत, गोपाल सिंह बिष्ट, सोबन सिंह तड़ियाल, सुभाष चंद्र आदि मौजूद रहे।