उत्तराखंड के CM धामी ने त्रियुगीनारायण मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि हेतु की कामना

Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Nov, 2024 01:13 PM

uttarakhand cm dhami offered prayers at triyuginarayan temple

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रियुगीनारायण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इसी के साथ ही सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना भी की।

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्रियुगीनारायण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इसी के साथ ही सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना भी की।

PunjabKesari

प्राप्त सूचना के मुताबिक आज यानी शनिवार को सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर में देवाधिदेव महादेव, माता पार्वती और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। वहीं, धामी ने समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व मंगल के लिए कामना की। सीएम ने कहा कि यह स्थल आध्यात्मिक शांति के साथ ही असीम ऊर्जा का केंद्र भी है।

Image

बता दें कि सीएम धामी ने लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र श्री त्रियुगीनारायण मंदिर, रुद्रप्रयाग पहुंचने पर भाजपा के सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत हेतु सहृदय से आभार व्यक्त किया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!