उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Edited By Vandana Khosla, Updated: 27 Sep, 2025 09:30 AM

uttarakhand chief secretary anand bardhan held a meeting

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन विभाग एवं विश्व बैंक के अधिकारियों के साथ उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयडर्नेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) के संबंध में बैठक ली।

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन विभाग एवं विश्व बैंक के अधिकारियों के साथ उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयडर्नेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) के संबंध में बैठक ली।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि प्रोजेक्ट के तहत प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर प्रेषित किए जाए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट के तहत विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों जैसे पीएमयू को 31 अक्टूबर तक ड्राफ्ट सीईआरसी संचालन मैनुअल और ड्राफ्ट आपातकालीन कार्य योजना तैयार करनी है। इस प्रोजेक्ट को प्रस्तावित समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण कर लिया जाए। बैठक के दौरान विश्व बैंक के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना प्रबंधन इकाई (पीएमयू), परियोजना कार्यान्वयन इकाइयों (पीआईयू), और क्षेत्रीय परियोजना कार्यान्वयन इकाइयों (एफपीआईयू) की स्थापना कर दी गई है, जिसमें कुछ पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं और भर्ती प्रक्रिया सक्रिय रूप से चल रही है।

राज्य में 29 पुलों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिसमें उल्लेखनीय भौतिक और वित्तीय प्रगति देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि वेब-आधारित प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) शुरू की गई है, और मोबाइल ऐप सुरक्षा ऑडिट के बाद शीघ्र ही लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही, परियोजना से प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा प्रदान किया गया है, और शिकायत निवारण तंत्र पूरी तरह कार्यात्मक है। इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर, विनोद कुमार सुमन एवं अपर सचिव के आनन्द स्वरूप सहित वर्ल्ड बैंक के अधिकारी उपस्थित थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!