उत्तराखंडः दुकान में मृत मिला व्यापारी, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

Edited By Vandana Khosla, Updated: 07 Feb, 2026 12:22 PM

uttarakhand businessman found dead in shop

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी शहर के धारा रोड पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला। आसपास के व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी शहर के धारा रोड पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला। आसपास के व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी शनिवार की सुबह कुछ व्यापारियों ने देखा कि एक दुकान खुली हुई है और व्यापारी अंदर बेहोश हालत में पड़ा है। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद तुरंत पौड़ी कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विजय आनंद सिंह (उम्र करीब 45 साल) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी तरह की चोट या घाव के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली पौड़ी के एसएसआई राज विक्रम सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!