Edited By Vandana Khosla, Updated: 08 Nov, 2025 11:16 AM

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गर्भवती को ले जा रही 108 एंबुलेंस रास्ते में खराब हुई। इधर, प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने रास्ते में बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना ने जिले की स्वास्थ्य...
रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गर्भवती को ले जा रही 108 एंबुलेंस रास्ते में खराब हुई। इधर, प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने रास्ते में बच्चे को जन्म दिया है। इस घटना ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला ग्राम भटगांव में से सामने आया है। जहां निवासी नीमा देवी पत्नी गुरुदेव सिंह को बृहस्पतिवार रात लगभग दो बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी बीच शिवनंदी के पास अचानक एंबुलेंस बंद हो गई। ऐसे में महिला ने खराब एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
परिजनों ने बताया कि दूसरी एंबुलेंस के आने में लगभग एक घंटे का समय लगा। इसके चलते महिला का रास्ते में प्रसव हुआ है। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है।