Uttarakhand: 68 साल के बुजुर्ग पर 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप ! हाई कोर्ट ने किया बरी, जाने पूरा मामला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 25 Nov, 2025 09:40 AM

uttarakhand a 68 year old man has been accused of

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में आजीवन सजा काट रहे बुजुर्ग को हाई कोर्ट ने बरी किया है। दरअसल, निचली अदालत से मिली सजा को आरोपी ने चुनौती दी थी। वहीं, हाई कोर्ट ने...

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में आजीवन सजा काट रहे बुजुर्ग को हाई कोर्ट ने बरी किया है। दरअसल, निचली अदालत से मिली सजा को आरोपी ने चुनौती दी थी। वहीं, हाई कोर्ट ने आरोप में गवाहों के विरोधाभासी बयानों के आधार पर बुजुर्ग को बरी कर दिया है।

दरअसल, क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी आठ वर्षीय नातिन के साथ दुष्कर्म हुआ है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं, निचली अदालत से दिनेशपुर, जिला यूएस नगर निवासी अमल बढोही के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। आठ वर्षीय पीड़िता के बयानों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निचली अदालत ने यह सजा सुनाई थी। तब अमल बढोही की उम्र करीब 68 वर्ष थी।

अमल बढोही ने सजा को चुनौती दी। कोर्ट को बताया गया कि उसके खिलाफ साजिश रची गई है। घटना के 42 दिन बाद शिकायत दर्ज हुई है। वहीं, पीड़िता की ओर से कई दिन बाद 164 के तहत बयान दर्ज हुए। बताया कि कोर्ट में गवाही के दौरान बुजुर्ग महिला और उसकी पुत्री दुराचार के आरोपों से मुकर गए।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ में मामले की सुनवाई करते हुए उपरोक्त तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को निर्दोष ठहराते हुए बरी करने का आदेश दिया है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!