Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Feb, 2026 01:20 PM

उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो उसका गर्भपात करवाया गया। सूत्रों के मुताबिक टीचर...
उत्तराखंड डेस्कः इस समय एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि ट्यूशन टीचर ने नाबालिग से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो उसका गर्भपात करवाया गया। सूत्रों के मुताबिक टीचर बच्ची को घर में ट्यूशन पढ़ाने आता था। इसी बीच उसने यह घिनौनी हरकत कई बार की। मामले में किसी को बताने पर डराया धमकाया गया। लेकिन, गर्भपात की दवा खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। तभी मामले का खुलासा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक मामला यूपी की राजधानी लखनऊ में से सामने आया है। जहां बिजनौर जनपद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। बताया कि वह अपने परिवार के साथ सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहता है। घर में वह और उसकी पत्नी दोनों सरकारी नौकरी करते है। उनकी बेटी कक्षा 9 में पढ़ती है। बच्ची के लिए घर में ट्यूशन टीचर का प्रबंध किया गया था। आरोप है कि जनवरी 22 को ट्यूशन टीचर ने बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में किसी को बताने पर धमकी दी।
इसके बाद भी वह लगातार घर पर उसे ट्यूशन पढ़ाने आता रहा। छात्रा को घर में अकेला पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई। जिस पर टीचर ने उसे गर्भपात की दवा खिलाई। लेकिन दवाई खाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। जिस के बाद उसके सबर का बांध टूट गया। पीड़िता ने पूरी आपबीती अपनी मां को सुनाई। घटना की जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोमती एनक्लेव निवासी वीर सिंह यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।