Uttarakhand: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं... 21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी, यहां देखें डेटशीट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Jan, 2026 11:11 AM

uttarakhand 10th 12th board exams will be held from february

देहरादूनः उत्तराखंड में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं की तारीखों का ऐलान किया गया है। 21 फरवरी से 20 मार्च तक बोर्ड परीक्षाएं होगी। जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगा।...

देहरादूनः उत्तराखंड में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं की तारीखों का ऐलान किया गया है। 21 फरवरी से 20 मार्च तक बोर्ड परीक्षाएं होगी। जबकि प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगा। जिसमें हाईस्कूल में 1,12,679 और इंटर में 1,03,442 छात्र बोर्ड परीक्षा में बैठेगे। कुल 2,16,373 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए आवेदन किया है। यहां देखें पूरी डेटशीट-

इंटरमीडिएट

दिनांक                      विषय
21 फरवरी (शनिवार)   ड्राइंग एंड पेंटिंग
23 फरवरी (सोमवार) हिंदी, कृषि हिंदी (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
24 फरवरी (मंगलवार) हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन)
25 फरवरी (बुधवार) जीव विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए), कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
26 फरवरी (बृहस्पतिवार) अर्थशास्त्र
28 फरवरी (शनिवार) मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, गणित, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए) कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
6 मार्च (शुक्रवार) राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
7 मार्च (शनिवार) व्यावसायिक ट्रेड-आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर, प्लम्बर
9 मार्च (सोमवार) समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान, कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान, नवम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
10 मार्च (मंगलवार) सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
12 मार्च (बृहस्पतिवार) भूगोल, भूगर्भ विज्ञान, लेखाशास्त्र, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र, (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र, केवल कृषि भाग 2 के लिए)
14 मार्च (शनिवार) गृह विज्ञान
16 मार्च (सोमवार) इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन
18 मार्च (बुधवार) अंग्रेजी
20 मार्च (शुक्रवार) संस्कृत, उर्दू, पंजाबी

हाईस्कूल

दिनांक                          विषय
23 फरवरी (सोमवार) हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), टंकड़ (अंग्रेजी या हिंदी)
24 फरवरी (मंगलवार) हिंदी
27 फरवरी (शुक्रवार)   गणित
28 फरवरी (शनिवार) गृह विज्ञान (1. केवल बालिकाओं के लिए और 2. बालकों तथा उन बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है।)
7 मार्च (शनिवार) विज्ञान
9 मार्च (सोमवार) पंजाबी, बंगाली
11 मार्च (बुधवार) सामाजिक विज्ञान
12 मार्च (बृहस्पतिवार) उर्दू
14 मार्च (शनिवार) अंग्रेजी
16 मार्च (सोमवार) संस्कृत
17 मार्च (मंगलवार) रंजन कला, व्यापारिक तत्व, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र, कृषि
18 मार्च (बुधवार) सूचना प्रौद्वोगिकी
20 मार्च (शुक्रवार) हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन), व्यवसायिक ट्रेड-आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक एंड हाडवेयर, मल्टीस्किलिंग, प्लम्बर

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!