ऊधम सिंह नगरः प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग से बनाएं शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर...

Edited By Vandana Khosla, Updated: 26 May, 2025 09:41 AM

udham singh nagar make physical relations with a minor

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाएं। नाबालिग के 7 महीने की गर्भवती होने पर युवक और उसके परिवार ने बच्चे को गिराने की बात कही है। पीड़िता की...

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाएं। नाबालिग के 7 महीने की गर्भवती होने पर युवक और उसके परिवार ने बच्चे को गिराने की बात कही है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला खटीमा से सामने आया है। यहां 17 वर्षीय नाबालिग के साथ थारू तिसौर सितारगंज निवासी निखिल ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया गया कि निखिल ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर यह घिनौनी हरकत की है। इस मामले में जानकारी पर पीड़िता की मां ने निखिल के परिवार से बात की। जिस पर उसका परिवार नाबालिग को अपनाने के लिए तैयार हो गया। और उसे घर में रखने के लिए मान गए। लेकिन कुछ दिन बाद ही निखिल और उसके परिवार ने बच्चे को गिराने की बात कही। साथ ही किशोरी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसे अपने घर से भगा दिया।

पीड़िता की मां ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। इसी के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!